छत्तीसगढ़भिलाई

रणनीति 2025 – निदेशक (कार्मिक) कप का समापन समारोह संपन्न…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केंद्र में 08 अक्टूबर, 2025 को “रणनीति 2025 – निदेशक (कार्मिक) कप” का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक (खदान) बी.के. गिरी उपस्थित रहे।

इस दो दिवसीय व्यावसायिक सिमुलेशन प्रतियोगिता का आयोजन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) द्वारा अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता के प्रशिक्षण और संचालन में सहायक निदेशक (एआईएमए) सी.एस. रस्तोगी तथा प्रबंधक (एआईएमए) प्रदीप कुमार का योगदान रहा।

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में लेवल-1 राउंड में इस वर्ष कुल 27 टीमों ने भाग लिया, जो 2 दिनों में 5 राउंड्स में आयोजित किया गया। जिसके समापन के अवसर पर प्रत्येक ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ से चार टीमों को एक-एक विजेता तथा उपविजेता घोषित किया गया।

रणनीति 2025 – निदेशक (कार्मिक) कप के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पवन कुमार ने विजेताओं की घोषणा की और उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विजेता और चैम्पियन में अंतर यह है कि विजेता केवल एक खेल जीतता है, जबकि चैम्पियन वह होता है जो स्वयं को निरंतर बेहतर बनाता है और उत्कृष्टता को बनाए रखता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से जीवन के हर क्षेत्र में ‘चैम्पियन’ बनने का प्रयास करने और आत्म-विकास की भावना को सदैव जीवित रखने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि बी.के. गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीत और हार किसी भी प्रतियोगिता का स्वाभाविक हिस्सा हैं, और असफलता ही सफलता की नींव होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर अनुभव से सीख लेकर स्वयं को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।

इस वर्ष की प्रतियोगिता में ग्रुप ‘ए’ में टीम ए6 — सुभाशीष नंदी, बिपिन कुमार दुबे और तनय सिंह ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, वहीँ टीम ए1 निकुंज कुमार, सचिन प्रधान और विजय कुमार देशमुख की टीम उपविजेता रही।
ग्रुप ‘बी’ में टीम बी9 आलोक कुमार अग्रवाल, सतीश मित्तल और रोहित आर्य विजेता घोषित हुई, तथा टीम बी4, रामकिशन अग्रवाल, पवन अग्रवाल और राजेन्द्र कुमार साहू उपविजेता रही।

समापन समारोह में स्वागत उद्बोधन कार्यकारी महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन – एल एंड डी) मुकुल सहारिया ने किया। समारोह का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन – एल एंड डी) सुश्री सुष्मिता पाटला ने किया व धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन – एल एंड डी) यशवंत सिंह जौहरी ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button