दुर्ग में साइबर ठगों का कहर! रिटायर्ड मैनेजर और बुजुर्ग से 4.70 लाख की ऑनलाइन ठगी…

भिलाई/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटनाएं भिलाई के सुपेला और जामुल थाना क्षेत्रों से सामने आई हैं, जहां एक ही पैटर्न पर दो बुजुर्गों के बैंक खातों से कुल 4.70 लाख रुपये उड़ा लिए गए।
YONO ऐप अपडेट करते समय भेजा गया फ्रॉड लिंक
जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ित SBI YONO ऐप को अपडेट कर रहे थे, तभी एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ितों ने उस लिंक पर क्लिक किया और जानकारी भरी, उनके खाते से बिना OTP के लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
सुपेला थाने का मामला:
नेहरू नगर पश्चिम निवासी राजेश कुमार पांडेय, जिनका खाता एसबीआई सेक्टर-4 ब्रांच में है, उनसे 1.90 लाख रुपये की ठगी की गई।
जामुल थाने का मामला:
हाउसिंग बोर्ड निवासी और माइंस से रिटायर्ड 85 वर्षीय रमाशंकर पांडेय के खाते से भी 2.80 लाख रुपये ठगों ने इसी तरीके से उड़ा लिए।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों ही मामलों में सुपेला और जामुल थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और ठगी के लिंक भेजने वाले साइबर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कॉल के सोर्स और डिजिटल ट्रेल्स खंगाल रही है।
सावधान रहें:
-
अनजान कॉल या लिंक से बचें
-
OTP या बैंक डिटेल किसी को भी न बताएं
-
एप अपडेट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से करें
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




