अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में चाकू से जानलेवा हमला: मां-बहन की गाली और हत्या की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार…

पुलिस ने मौके पर की त्वरित कार्रवाई, एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल

दुर्ग – थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने गंभीर हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह हमला मां-बहन की गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने, और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना से जुड़ा है।

घटना का पूरा विवरण

दिनांक 30 जून 2025 की रात लगभग 11 बजे, सीता राइस मिल के पास एक युवक अमित देवदास उर्फ लेगन पर हमला किया गया। अमित, अपने दोस्त पुकार यादव को बाइक लौटाने गया था। वहीं पुकार, अपने साथी मुकेश उर्फ माछी और एक अन्य नाबालिग के साथ मौके पर था। आरोपियों ने पहले मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या की नीयत से चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

घायल हालत में अमित ने किसी तरह भागकर जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचकर इलाज कराया और पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रार्थी शरद देवदास की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 306/2025 के तहत धारा 109, 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक ममता अली शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान

  1. मुकेश कुमार साहू उर्फ माछी (33 वर्ष), निवासी मिलपारा, दुर्ग

  2. पुकार यादव (19 वर्ष), निवासी मिलपारा, वार्ड क्रमांक 38, दुर्ग

  3. एक विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button