अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में उतई पुलिस को मिली सफलता…

भिलाई । संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने के क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयू जिला दुर्ग की टीम व्दारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 16/06/2025 को विश्वत सूत्रों से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में उतई क्षेत्र में घूम रहे हैं की सूचना पर थाना उतई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम व्दारा ग्राम खोपली ईटा भट्ठा एवं उतई बाजार में जाकर दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

जिनके द्वारा अपना नाम अर्जुन कोसरे निवासी ग्राम खपरी सिलौटी थाना भखारा जिला धमतरी एवं राजन डहरे उर्फ राजा निवासी इंदिरा नगर थाना उतई जिला दुर्ग का निवासी होना बताए। आरोपीगणों द्वारा थाना उतई क्षेत्र में देउरझाल तालाब के पास से मोटरसाइकिल पल्सर एवं महिला अस्पताल उतई तथा थाना पाटन जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली जिला धमतरी थाना सिलतरा जिला रायपुर क्षेत्र से भी वाहन चोरी करना बताया गया।

तथा चोरी गए मोटरसाइकिल को अन्य व्यक्ति महेंद्र कुमार मंडले तथा तरुण कुमार गेंड्रे को बेचना स्वीकार किया गया। थाना उतई के अपराध क्रमांक 117/2025 में चोरी गए वाहन एक्टिवा क्रमांक CG04 के डब्ल्यू 8056 तथा अपराध क्रमांक 221/2025 में चोरी गए वाहन पल्सर क्रमांक सीजी 07 सीक्यू 9509 तथा अन्य थाना के अपराध में चोरी गए वाहन को आरोपियों से जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई किया जा रहा है। आरोपियों को पृथक से न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जाता है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिव चंद्रा, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, कमल सिंह सिंगर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक भीष्म नारायण साहू व थाना स्टाफ एवं एसीसीयू टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

नाम आरोपी :-

(1) राजन डहरे उर्फ राजा पिता स्वर्गीय शिवकुमार डहरे उम्र 23 वर्ष पता इंदिरा नगर प्लाट नंबर एक उतई थाना उतई जिला दुर्ग
(2) अर्जुन कोसरे गीता दिनेश्वर कोसरे उम्र 20 वर्ष पता ग्राम खपरी सिलौटी थाना भखारा जिला धमतरी
(3) महेंद्र कुमार मांडले पिता राजेश मांडले उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बासीन थाना जामगांव आर जिला दुर्ग
(4) तरुण कुमार गेंड्रे पिता उदय राम उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम खोपली डीह थाना उतई जिला दुर्ग

जप्त संपत्ति :-

(1) वाहन एक्टिवा सीजी 07 एएच 2168
(2) वाहन एक्टिव CG04 केडब्ल्यू 8056
(3) वाहन एक्टिवा सीजी 07 सीव्ही 0 764
(4) एक्टिवा जुपिटर सीजी 07 बीयु 7330
(5) मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स सीजी 04 पीएन 3107
(6) बजाज डिस्कवर सीजी 05 एस 7366
(7).बजाज पल्सर सीजी 07 सीक्यू 9509

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button