
CISF Head Constable Recruitment 2025: अगर आप देश की सेवा करने के साथ सरकारी नौकरी की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हेड कांस्टेबल के अलग-अलग 403 पदों पर भर्ती निकली हैं, जिसके लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का सामान मौका महिला और पुरुष दोनों के पास है. कैंडिडेट्स सीआईएसएफ के ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया रविवार 18 मई, 2025 से शुरू हो गई है, जो 6 जून, 2025 तक चलेगी. बता दें कि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क 100 रूपया ऑनलाइन मोड में देना होगा. वहीं, महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.
योग्यता
जो कैंडिडेट्स CISF में हेड कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करेंगे उनके पास सरकार द्वारा मान्य प्राप्त किसी भी शैक्षिक संस्थान से 12वीं की डिग्री का होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास खेल और एथलेटिक्स में जूनियर और सीनियर लेवल पर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तौर देश का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव होना चाहिए. आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 1 अगस्त, 2025 के अंतर्गत 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए. इससे कम और ज्यादा उम्र वाले पद के लिए एलिजिबल नहीं होंगे.
दो राउंड में होगा चयन
CISF में हेड कांस्टेबल पद के लिए कैंडिडेट्स का चयन दो राउंड के आधार पर किया जाएगा. पहले चरण में फिजिकल टेस्ट होगा. जिसमें- ट्रायल टेस्ट, प्रोफेशियंसी टेस्ट, शारीरिक मानक परीक्षण (PTS) और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया होगी. वहीं, दूसरे चरण में मेडिकल टेस्ट होगा. दोनों राउंड में पास होने वाले कैंडिडेट का चयन किया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें, हेड कांस्टेबल के पोस्ट पर भर्ती का उद्देश्य CISF में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल करना और उन्हें सरकारी नौकरी देना है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




