![नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी:शादी के एक दिन बाद ही लौट आई थी, वापस आने पर प्रेमी भी नहीं कर रहा था शादी... 1 नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी:शादी के एक दिन बाद ही लौट आई थी, वापस आने पर प्रेमी भी नहीं कर रहा था शादी...](https://jantakikalam.com/wp-content/uploads/2022/07/Untitled-3.png)
छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो शादी के एक दिन बाद ही वापस मायके लौट आई थी। आने के बाद उसने फिर से अपने प्रेमी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। बताया गया कि लड़की वापस आकर अपने प्रेमी से ही शादी करना चाह रही थी।
मगर युवक ने शादी नहीं कि। जिसके बाद युवती ने यह कदम उठा लिया है। इस मामले में पुलिस ने नवविवाहिता के प्रेमी को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बरकेल खुर्द की रहने वाली प्रतिमा भारद्वाज(18) की शादी रायगढ़ के सुपा गांव में मनोज जांगड़े के साथ14 जुलाई को हई थी।
मगर शादी के एक दिन बाद ही प्रतिमा वापस अपने मायके लौट आई थी। बताया गया है कि प्रतिमा का उसके ही गांव के ही पसंद भार्गव(20) से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं हो सकी थी।
पता चला है कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही ससुराल से लौटने का फैसला लिया था।लोगों ने बताया कि वापस आने के बाद प्रतिमा फिर से पसंद से मिलने लगी थी। ये पता चलने पर उसके घरवाले नाराज होते थे। वापस आने के बाद से ही प्रतिमा पसंद से कह रही थी कि चलो शादी कर लेते हैं।
लेकिन उसका प्रेमी शादी नहीं कर रहा था इसी बात से प्रतिमा दुखी थी। इस बीच शनिवार रात को प्रतिमा खाना खाकर अपने कमरे में चले गई थी। अगले दिन रविवार को जब उसे परिजन उठे तो उन्होंने घर के परछी में फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश देखी है।
फोन डिटेल्स में आत्महत्या के लिए उकसाने की बात आई सामने
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। मोबाइल डिटेल्स निकाले गए। जिसमें पुलिस को पता चला है कि उसके प्रेमी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पसंद भार्गव को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे