टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा पाटनी ने किया ब्रेकअप का ऐलान? फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया हैं। टाइगर श्रॉफ आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ का एक सुपर क्यूट वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पीएस्ट बर्थडे मेरे सबसे अच्छे दोस्त।
हम जैसे करोड़ों को अपनी मेहनत और अपनी प्यारी सी सोल के जरिए प्रेरित करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। तुम बहुत प्यारे हो। ग्लोइंग स्किन के साथ टाइगर श्रॉफ इस वीडियो में स्माइल करते नजर आ रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के साथ टूट गया रिश्ता?
टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर कुछ ही मिनटों में 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर ढेरों सेलेब्रिटीज ने टाइगर श्रॉफ को बर्थडे विश किया है।
जहां तक कमेंट सेक्शन की बात है तो ढेरों फैंस ने दिशा द्वारा टाइगर को बेस्ट फ्रेंड बताए जाने पर चुटकी ली है। मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बॉयफ्रेंड को दोस्त बताकर फंसीं दिशा
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- अरे इसने तो फ्रेंडजोन कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेस्ट फ्रेंड मतलब? एक यूजर ने जहां टाइगर श्रॉफ को फ्रेंड जोन बताते हुए हंसने वाले कई इमोजी बना दिए हैं वहीं एक शख्स ने लिखा- बेस्ट फ्रेंड बता दिया भाई। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी न सिर्फ काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ।
बल्कि उनकी शादी को लेकर भी सुगबुगाहट चल रही है। लेकिन इसी बीच टाइगर के लिए दिशा का ऐसी बात लिखना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या दिशा और टाइगर अब अलग हो चुके हैं? अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड दोनों ही फिटनेस फ्रीक
मालूम हो कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं। जहां टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट में बहुत कमाल के हैं वहीं दिशा पाटनी भी अक्सर जिम या मार्शल आर्ट करती नजर आ जाती हैं। कई फिल्मों में दिशा पाटनी को एक्शन सीन करते देखा जा सकता है। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर टाइगर को विश करने वालों में सबसे पहले रही हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
http://jantakikalam.com




