chhattisgarhknowledgeReligionछत्तीसगढ़जीवन-शैलीधर्म अध्यात्मयूटिलिटी न्यूजराजनांदगांवराजनीतिरायपुर

महाष्टमी पर मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सपरिवार किए दर्शन

बंजारी माता और श्रीराम दरबार मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद डोंगरगढ़ पहुंचे सांसद, प्रदेशवासियों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

डोंगरगढ़/रायपुर । शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी के पावन अवसर पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार में पहुंचकर सपरिवार पूजा-अर्चना की। परिवार, आत्मीय मित्रों, शुभचिंतकों और स्नेहीजनों के साथ पहुंचे सांसद ने आदिशक्ति मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और छत्तीसगढ़ की उन्नति, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

महाष्टमी पर मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सपरिवार किए दर्शन

बंजारी माता मंदिर से शुरू की दर्शन यात्रा

डोंगरगढ़ रवाना होने से पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर स्थित बंजारी माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने राजनांदगांव के श्रीराम दरबार मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों मंदिरों में दर्शन के पश्चात वे डोंगरगढ़ पहुंचे, जहां महाष्टमी के अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए।

पहाड़ी वाली मां बम्लेश्वरी की उतारी आरती

डोंगरगढ़ पहुंचने पर सांसद ने सबसे पहले पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। उन्होंने मां से देश और प्रदेश की प्रगति, शांति तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

महाष्टमी पर मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सपरिवार किए दर्शन

इसके उपरांत उन्होंने नीचे स्थित छोटी बम्लेश्वरी माता मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने संतों और पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। महाष्टमी के पावन अवसर पर मां के दरबार में पहुंचकर उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की।

मां बम्लेश्वरी का दरबार आस्था और श्रद्धा का केंद्र

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मां बम्लेश्वरी का दरबार असीम आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। महाष्टमी के पावन दिवस पर माता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

महाष्टमी पर मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सपरिवार किए दर्शन

प्रदेशवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

महाष्टमी पर मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सपरिवार किए दर्शन

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button