chhattisgarhknowledgeReligionछत्तीसगढ़दुर्गधर्म अध्यात्मयात्रायूटिलिटी न्यूज

महाष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली-मरोदा और भिलाई के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद…

गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक आयोजनों में हुए शामिल, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मां जगत जननी से की प्रार्थना

दुर्ग ग्रामीण/रिसाली। शारदीय नवरात्रि के पावन महाष्टमी पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली, मरोदा और भिलाई क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां जगत जननी दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा आयोजित गरबा, डांडिया नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

महाष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली-मरोदा और भिलाई के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद...

रिसाली के विभिन्न दुर्गा पंडालों में किए माता रानी के दर्शन

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने भ्रमण की शुरुआत रिसाली क्षेत्र से की। यहां उन्होंने लक्ष्मी नगर, इस्पात नगर, प्रगति नगर स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित दुर्गा उत्सव, जय मां तारा खेल एवं सांस्कृतिक मंच प्रगति नगर, नबरुण कल्याण समिति बंगाली दुर्गा पंडाल, रूआबांधा सेक्टर और वार्ड-06 स्थित बंगाली दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।

महाष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली-मरोदा और भिलाई के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद...

इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। विभिन्न पंडालों में भक्तिमय वातावरण और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

मरोदा में भी की पूजा-अर्चना

रिसाली के बाद विधायक मरोदा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने नेवई भाठा, सरस्वती नगर और शिव नगर सहित मां नारायणी शीतला मंदिर समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

महाष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली-मरोदा और भिलाई के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद...

नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाए गए पंडालों में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आए। धार्मिक आयोजनों ने क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल बनाए रखा।

भिलाई के दुर्गा पंडालों में भी पहुंचे विधायक

विधायक ललित चंद्राकर ने भिलाई क्षेत्र में नव युवक दुर्गा उत्सव समिति, पुराना टावर, धरह सेक्टर-01, सेक्टर-07 दुर्गा पंडाल और सिविक सेंटर स्थित दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ माता रानी का आशीर्वाद लिया और आयोजन समितियों के सदस्यों से मुलाकात की।

गरबा-डांडिया उत्सव में शामिल होकर बढ़ाया उत्साह

महाष्टमी के अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों में गरबा, डांडिया नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायक ने इन आयोजनों का आनंद लिया और उत्सव समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

महाष्टमी पर मां दुर्गा की आराधना में लीन हुए विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली-मरोदा और भिलाई के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद...

इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक नृत्य, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने नवरात्रि के उल्लास को और बढ़ाया। विभिन्न समाजों की सहभागिता ने धार्मिक आयोजन को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनाया।

‘गरबा-डांडिया मां की भक्ति में शक्ति की आराधना’

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि महाष्टमी मां दुर्गा की शक्ति और आराधना का विशेष पर्व है। रिसाली से लेकर मरोदा और भिलाई तक विभिन्न दुर्गा पंडालों में भक्तों का अटूट विश्वास और उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां की भक्ति में शक्ति की आराधना का माध्यम हैं। छत्तीसगढ़ में बंगाली समाज सहित विभिन्न समाजों द्वारा सुंदर और भव्य दुर्गा पंडालों की स्थापना कर मां की सेवा करना हमारी समृद्ध संस्कृति और सामाजिक एकता का उदाहरण है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और लोगों को आपस में जोड़ते हैं।

क्षेत्र की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

विधायक ने मां जगत जननी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने नवरात्रि पर्व को आस्था, शक्ति, साधना और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

इस दौरान विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामूहिक सहभागिता का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button