भिलाई

विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक ललित चंद्राकर ने स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी के नाम पर किया बादाम का पौधा रोपण

रायपुर। माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी स्वर्गीय माता पूर्णिमा देवी चंद्राकर जी की स्मृति में विधानसभा परिसर में बादाम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपने संकल्प को सुदृढ़ किया।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आज जन-जन की सहभागिता से एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है। इस अभियान का उद्देश्य मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण कर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण देना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व है। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।सभी ने अपने अपने मां के नाम पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button