दुर्ग

लापरवाहीपूर्वक फॉरवेल्श स्कूल वाहन चलाकर मासूम बच्चे को वाहन से गिराकर घायल करने वाला चालक गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 08.07.2026 को दोपहर लगभग 01:30 बजे थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत करुणा हॉस्पिटल के पास, नंदिनी रोड भिलाई में स्कूल वाहन क्रमांक CG07CZ5111 द्वारा एक 4 वर्षीय बालक को घर छोड़ने के दौरान चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से बालक वाहन से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना में बालक के माथे, हाथ, पैर एवं दाहिने गाल पर चोटें आईं।

घायल बालक की माता द्वारा उपचार उपरांत दिनांक 10.07.2026 को थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 455/2026 धारा 281, 125A बीएनएस एवं 184 मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

▪️ घटना का कारण :

स्कूल वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना।

▪️ घटनास्थल :

करुणा हॉस्पिटल के पास, नंदिनी रोड, भिलाई।

▪️ आरोपी का नाम :

1. हरजीत सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना छावनी के सउनि विनय रजक एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सभी स्कूल वाहन चालकों से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button