chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क हादसों में बड़ी गिरावट, 2026 के पहले पांच महीनों में 48 मौतें कम, 27% से अधिक आई कमी…

दुर्ग/ पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत जिले के 07 प्रमुख चौक को चिन्हाँकित कर हेलमेट एवं सीटबेल्ट, लापरवाह वाहन चालकों पर यातायात एवं थाना स्टॉफ द्वारा लगातार कार्यवाही, सड़कों की इंजीनियरिंग सुधार एवं आवश्यक सुधार हेतु कार्य, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने लगातार जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

दुर्ग जिले के अंतर्गत लगातार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत में कमी पाई गई है जिसमें जनवरी से मई माह के आकडे इस प्रकार है

जनवरी 2025 – 47 (मृतक ) 2026 – 35 (मृतक) = 12 कम
फरवरी 2025 – 30 (मृतक ) 2026 – 24 (मृतक) = 06 कम
मार्च 2025 – 37 (मृतक ) 2026 – 29 (मृतक) = 04 कम
अप्रैल – 40 (मृतक ) 2026 – 22 (मृतक) = 18 कम
मई – 23 (मृतक ) 2026 – 20 (मृतक) = 03 कम

इस प्रकार लगातार 05 माह में कुल 48 लोगो की मृत्यु में कमी पायी गयी है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस कमी को लाने के लिए लगातार विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं

  • जिले के प्रमुख 07 चौक को “सुरक्षा चौक” चिन्हाँकित कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट की यातायात एवं थाना स्टॉफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
  • जिले के प्रमुख मार्ग /ब्लैक स्पॉट /ग्रे स्पॉट पर शाम से देर रात तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की जारी है कार्यवाही।
    भारी वाहन प्रवेश प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर लगातार कार्यवाही।
  • सड़कों की इंजीनियरिंग त्रुटि को दूर करने हेतु लगातार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एजेंडा में शामिल कर आवश्यक सुधार कार्य करवाए जा रहे हैं।
  • वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यवाही (जनवरी से मई )

हेलमेट 2026-35222, 2025 – 5648
शराब 2026 – 1397, 2025 – 441

इस प्रकार की लगातार अथक प्रयास से लोग हेलमेट धारण कर वाहन चलाते दिख रहे है जिससे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार पांचवे माह सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का कार्य किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button