दुर्ग पुलिस का एक्शन मोड: अड्डेबाजों और खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर चला डंडा, एक ही दिन में 55 केस दर्ज…

संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अड्डेबाजी, खुले में शराब सेवन तथा रात्रि के समय अनावश्यक भीड़ एकत्र कर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत दिनांक 31.05.2026 को मोबाइल पेट्रोलिंग इकाइयों द्वारा प्रमुख बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों में सघन चेकिंग की की गई । इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए अड्डेबाजी करने वाले, खुले में शराब सेवन करने वाले तथा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही की गई है।
उक्त अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 55 प्रकरणों में 36(च) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। छावनी अनु विभाग में 22, भिलाई नगर अनु विभाग में 18, दुर्ग अनु विभाग में 08 एवं धमधा अनु विभागमें 07 प्रकरण दर्ज किए गए।
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, पेट्रोलिंग टीम, डायल-112 स्टाफ एवं संबंधित पुलिस बल की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




