भिलाई में कामवाली बाई निकली शातिर चोर, 2 दिन घर में काम कर उड़ाए लाखों के गहने; पति और जीजा समेत 3 गिरफ्तार…

भिलाई/ प्रकरण के प्रार्थी दुर्गा प्रसाद नागपुरे पिता स्व० बाबू लाल नागपुरे, निवासी आशीषनगर पश्चिम रिसाली भिलाई, ने दिनांक 26.05.2026 को थाना नेवाई में रिपोर्ट दर्ज करया कि दिनांक 27.04.2026 को सुबह अपने घर की आलमारी को खोलकर देखने पर आलमारी मे रखे पर्स से सोने का हार, मांगटीका, नाक की नथिनी, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र, कान के 03 जोड़ी टॉप्स, सभी सोना कुल वजनी 14.5 ग्राम, पर्स में नही था। कोई अज्ञात चोर घर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 337/26 धारा 305(A),331 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान संदेही घर में काम करने वाली बाई मालती ध्रुव तथा उसके पति देवीलाल ध्रुव एवं आरोपिया के जीजा हेमलाल मंडावी को थाना तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार किया।
आरोपी मालती ध्रुव ने बताया कि दिनांक 19.04.2026 को दुर्गाप्रसाद नागपुरे के घर के आलमारी में रखे सोने के गहनों की चोरी करके अपने पति देवीलाल एवं जीजा हेमलाल मांडवी के सहयोग से कुछ गहनों को मुथूट फ़ाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया है जिसका रसीद व मोबाईल फोन की जप्ती कार्यवाही कर प्रकरण में लगभग 12लाख 22 हज़ार रुपया रूपये का मसरूका जब्त किया गया है।
आरोपियो को दिनांक 28.05.2026 के समय सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना नेवई से निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप. निरी. सुरेन्द्र तारम, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल, आरक्षक विजय कुर्रे एवं महिला आरक्षक कीर्ति साहू एवं एसीसीयू से एएसआई भारत यादव प्रेम सिंह आरक्षक रोहन दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
अपराध क्रमांक – 337/2026, धारा – 305 ए, 331(3) बीएनएस
नाम आरोपी –
1. श्रीमति मालती ध्रुव पति देवीलाल ध्रुव, उम्र-33 वर्ष, पता- ग्राम तरसींवा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी,
2 देवीलाल ध्रुव पिता भीखम ध्रुव, उम्र-35 वर्ष, पता – ग्राम तरसींवा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी, हाल पता – ग्राम कातरों, थाना उतई, जिला दुर्ग, (छ०ग०)
3. हेमलाल मंडावी पिता मनराखन मंडावी, उम्र-47 वर्ष, पता- घोरदा, पोस्ट अर्जुनी, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ०ग०)
जप्त माल – सोने एवं चाँदी के जेवरात कीमत 04 लाख एवं नगदी रकम 10000 मुथूट फाइनेंस मी गिरवी रखे जेवरात का स्लीप क़ीमत 7.47 लाख, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा क़ीमती 50 हजार, 03 नग मोबाइल कीमती 30 हज़ार रुपये जुमला लगभग 12 लाख 22 हज़ार रुपये।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




