38 लाख रुपये का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर से पकड़कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गोयल ट्रेडर्स, जेवरा सिरसा में एरिया सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत आरोपी राजेश जायसवाल द्वारा कंपनी के चाय पत्ती, सेवई, वाशिंग पाउडर एवं अन्य पैकेजिंग सामग्री के विक्रय से प्राप्त रकम को कंपनी खाते में जमा नहीं किया गया। आरोपी द्वारा व्यापारियों से प्राप्त राशि का उपयोग निजी मकान निर्माण एवं अन्य निजी कार्यों में किया गया।
जांच के दौरान पाया गया कि वर्ष 2020 से वर्ष 2022 तक लगभग 26 माह की अवधि में आरोपी द्वारा कुल 38 लाख रुपये का गबन किया गया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजेश जायसवाल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में आरोपी द्वारा गबन की राशि को मकान निर्माण एवं अन्य कार्यों में खर्च करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 409, 420 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटना का कारण : कंपनी के विक्रय से प्राप्त रकम का निजी उपयोग एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करना।
घटनास्थल : गोयल ट्रेडर्स, जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम : 1. राजेश जायसवाल
जप्त सामग्री : 1. प्रकरण संबंधी दस्तावेज एवं लेन-देन संबंधी अभिलेख
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, चौकी जेवरा सिरसा, प्रधान आरक्षक 1639 जगजीत सिंह, आरक्षक 602 हीरालाल देशमुख एवं आरक्षक 610 यशवंत पिस्ता की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि आर्थिक लेन-देन का नियमित सत्यापन एवं निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




