chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

शास्त्री नगर कैम्प-01 में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 17.05.2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शास्त्री नगर शुलभ के पास कैम्प-01 भिलाई क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश भारती, निवासी मेहमान कोल डिपो के पास, शास्त्री नगर कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना छावनी में अपराध क्रमांक 322/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

घटना का कारण : धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों में भय उत्पन्न करना।

घटनास्थल : शास्त्री नगर शुलभ के पास, कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम : 1. योगेश भारती, निवासी मेहमान कोल डिपो के पास, शास्त्री नगर कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री : 1. एक लोहे का धारदार तलवारनुमा हथियार

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button