परिवार चौक मारपीट प्रकरण में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 15.05.2026 को प्रार्थी अपनी कार में पेट्रोल भरवाने हेतु सेक्टर-06 स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। परिवार चौक सेक्टर-06 के पास लगभग 11:35 बजे वाहन रोककर मोबाइल पर बात करने के दौरान दो मोटरसायकल में सवार 04 युवकों द्वारा प्रार्थी से शराब पीने हेतु पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई तथा मौके से फरार हो गये।
घटना के पश्चात प्रार्थी जब सेक्टर-06 स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा तब उक्त युवक वहां खड़े मिले। प्रार्थी द्वारा पेट्रोल पंप स्टाफ को घटना की जानकारी देने पर स्टाफ की सहायता से 02 आरोपियों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य 02 आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना प्राप्त होने पर थाना भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची एवं आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 296, 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रितिक चौहान एवं अभिषेक वासनिक को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान फरार आरोपी दीपक घरडे एवं राहुल भौतिक को दिनांक 17.05.2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
▪️ घटना का कारण : शराब पीने हेतु पैसे मांगने को लेकर विवाद एवं विरोध करने पर मारपीट की घटना कारित करना।
▪️ घटनास्थल : परिवार चौक एवं सेक्टर-06 पेट्रोल पंप परिसर, भिलाई नगर
▪️ आरोपी का नाम :
1. दीपक घरडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी 7 एल रेसने आवास, नेहरू नगर, थाना सुपेला
2. राहुल भौतिक, उम्र 26 वर्ष, निवासी दीक्षित कॉलोनी, कोसा नगर, थाना सुपेला
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसायकल
2. अन्य प्रकरण संबंधी सामग्री
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस स्टाफ एवं पेट्रोल पंप कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। असामाजिक गतिविधियों एवं मारपीट की घटनाओं में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




