मां की डंडे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 16.05.2026 को प्रार्थी मनीष पटेल द्वारा चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी बुआ सरस्वती पटेल की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर मर्ग इंटिमेशन कायम कर जांच में लिया गया।
जांच के दौरान मृतिका के पुत्र अश्वनी पटेल से पूछताछ की गई, जिस पर आरोपी द्वारा अपनी मां की हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसकी मां द्वारा खाना नहीं बनाने की बात से नाराज होकर पास में रखे डंडे से सिर, माथा, दोनों हाथ एवं छाती तथा पेट में लगातार हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
मृतिका का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर द्वारा जारी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में कई स्थानों पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख किया गया। मामले में आरोपी अश्वनी पटेल के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
▪️घटना का कारण : घरेलू विवाद एवं खाना नहीं बनाने की बात को लेकर आरोपी द्वारा घटना कारित करना।
▪️घटनास्थल : चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम : 1. अश्वनी पटेल
▪️जप्त सामग्री : 1. घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा सिरसा पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई एवं विवेचना में संलग्न पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद अथवा तनाव की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




