नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, करीब 1.20 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाई जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आर्य नगर पुरानी टंकी के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान आरोपी प्रांजल यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ नशीली टेबलेट (Rlam 0.5) कुल 300 नग एवं बिक्री से प्राप्त नकद राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना
▪️ घटनास्थल : आर्य नगर, पुरानी टंकी के पास, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम : 1. प्रांजल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी शंकर नगर, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (Rlam 0.5) – 300 नग
2. नगद राशि – 300 रुपये
3. कुल जप्ती मूल्य – लगभग 1,20,300 रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस 1933 टोल फ्री नंबर में दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




