दुर्ग पुलिस द्वारा अपोलो कॉलेज अंजोरा में जनजागरूकता सेमिनार का आयोजन…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : समाज में नशा मुक्ति, साइबर अपराधों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में कमी एवं महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपोलो कॉलेज अंजोरा में एक संयुक्त जनजागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग एवं कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सेमिनार के दौरान नशे के विरुद्ध “विश्वास” अभियान के अंतर्गत डायल 1933 एवं मानस पोर्टल की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
यातायात टीम द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तथा सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में जानकारी दी गई। दुर्ग रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं आपातकालीन सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
सराहनीय कार्य : उक्त जनजागरूकता सेमिनार के माध्यम से डायल 1930 एवं 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे नशे एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध आमजन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चौकी अंजोरा पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना डायल 1933 पर दें, आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर संपर्क करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




