अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी– आरोपी गिरफ्तार, शराब एवं नगदी जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : अवैध शराब के संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नदी रोड स्थित वाटर फिल्टर प्लांट के सामने, दुर्ग में कपड़े के थैले में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास गुलाबी-सफेद रंग के कपड़े के थैले में अवैध शराब रखी हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकुन्द सारथी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मठपारा दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 35 नग देशी मसाला मदिरा (6.300 बल्क लीटर) एवं 300/- रुपये नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु शराब का अवैध संग्रहण एवं बिक्री
▪️ घटनास्थल : नदी रोड, वाटर फिल्टर प्लांट के सामने, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. मुकुन्द सारथी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 मठपारा, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 14 नग शोले देशी मसाला मदिरा
2. 21 नग देशी रोमियो मसाला मदिरा
3. नगद 300/- रुपये
कुल जुमला कीमती 3800/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के प्र.आर. मनोज निर्मलकर, आरक्षक प्रशांत पाटनकर एवं थॉमसन पीटर की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




