नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी– 1.700 किलोग्राम गांजा व नगद राशि के साथ कुल जुमला 97,500 रुपये जप्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 13.04.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गौठान के पास कुम्हारी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.700 किलोग्राम गांजा एवं नगद बिक्री रकम 12,500 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना
▪️ घटनास्थल : गौठान के पास, कुम्हारी, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण :
1. बीर देवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवार मोहल्ला, कुम्हारी, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 1.700 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 85,000 रुपये
2. नगद रकम 12,500 रुपये
कुल जुमला कीमती 97,500 रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




