अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

जुआ-सट्टा पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी – सट्टा खिलाते हुए आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 08.04.2026 को थाना नेवई क्षेत्र अंतर्गत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मंगल बाजार टंकी मरोदा नेवई में रूपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिख रहा है। सूचना पर थाना नेवई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज सोनी उर्फ गोलू, उम्र 34 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पीछे, तेलगू मोहल्ला, टंकी मरोदा नेवई बताया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, एक पर्ची, नगदी रकम 800 रूपये एवं एक पेन जप्त किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 223/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 09.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा संचालन करना

▪️ घटनास्थल :

मंगल बाजार टंकी, मरोदा, नेवई

▪️ आरोपी का नाम :

1. मनोज सोनी उर्फ गोलू, उम्र 34 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पीछे, तेलगू मोहल्ला, टंकी मरोदा नेवई

▪️ जप्त सामग्री :

1. सट्टा पट्टी एवं एक पर्ची
2. नगदी रकम 800 रुपये
3. एक पेन

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई एवं आरक्षक विजय कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button