
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 20.03.2026 को प्रातः लगभग 07:30–08:00 बजे चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्रांतर्गत ग्राम समोदा में एक मजदूर पर प्राणघातक हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
प्राथमिक जांच में पाया गया कि आरोपी परमेश्वर यादव द्वारा शराब के नशे में काम को लेकर हुए विवाद के कारण गुस्से में आकर प्रार्थी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी को चिन्हित कर तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
मामूली विवाद एवं कार्य संबंधी कहासुनी
▪️ घटनास्थल :
ग्राम समोदा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
- परमेंद यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम समोदा, चौकी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
- एक धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार पटेल, आरक्षक हेमेन्द्र बघेल, आरक्षक महेश सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।




