देश-दुनिया

Israel US Iran War: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से की फोन पर बात, इन अहम मुद्दों पर हुई वार्ता

नई दिल्लीः मिडिल-ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से पहली बार फोन पर वार्ता की है। उन्होंने भारतीयों की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर राष्ट्रपति से बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से फोन पर हुई वार्ता का जिक्र किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीति पर प्रतिबद्धता जाहिर की।

PM मोदी ने एक्स पर लिखा, “क्षेत्र में गंभीर स्थिति पर ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ बातचीत हुई। क्षेत्र में तनाव में वृद्धि, नागरिकों की जान-माल की हानि तथा नागरिक ढांचागत सुविधाओं को हुए नुकसान को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा तथा माल एवं ऊर्जा के निर्बाध आवागमन की आवश्यकता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं। शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा संवाद और कूटनीति की अपील की।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button