छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा महिला मोर्चा महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न

दुर्ग – केंद्र के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देशानुसार दुर्ग जिला महिला मोर्चा के द्वारा महिला संवाद का कार्यक्रम दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ,भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर ,उषा टावरी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर भिलाई जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय बजट को लेकर अपना संबोधन प्रस्तुत कर बजट की उपलब्धियां एवं महिलाओं को लेकर बजट पर विस्तृत रूप से वर्णन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम में आप सभी के बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।भाजपा कार्यालय में हम सभी का यहाँ एकत्रित होना इस बात का प्रतीक है कि संगठन में नारी शक्ति की भूमिका कितनी मजबूत और निर्णायक है।

हम सब जानते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार “सबका साथ, सबका विकासऔर सबका विश्वास” के मंत्र के साथ काम कर रही है। मोदी जी की नारी शक्ति के सशक्तिकरण के संकल्प ने पूरे देश की सोच को बदल दिया है।हमारी सरकार ने हमेशा महिला सम्मान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को प्राथमिकता दी है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से लाखों बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने करोड़ों बहनों को धुएँ से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य की रक्षा की है।

जन-धन योजना के जरिए करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खोलकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है।मुद्रा योजना के तहत लाखों बहनों को छोटे कारोबार शुरू करने के लिए आसान ऋण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित किया गया है।

मातृ वंदना योजना से गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य और पोषण की चिंता की गई है।और हाल ही में मोदी सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पास किया है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आगे कहा कि 2026 के केंद्रीय बजट (2026-27) में महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार और उद्यमिता पर विशेष जोर दिया गया है। प्रमुख घोषणाओं में ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘SHE Marts’ की स्थापना, लखपति दीदी योजना का विस्तार, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और शिक्षा में AI/Digital Skills का प्रशिक्षण शामिल है।

बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए मुख्य घोषणाएं:

SHE Marts (शी मार्ट्स): स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए विशेष मंच प्रदान करने हेतु हर जिले में ‘SHE Marts’ खोले जाएंगे, जो सामुदायिक स्वामित्व वाले रिटेल आउटलेट होंगे। लखपति दीदी योजना का विस्तार: इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 3 करोड़ तक की संख्या में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें LED बल्ब, प्लंबिंग और ड्रोन प्रशिक्षण शामिल है।

गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostels): देश के हर जिले में कामकाजी और शिक्षा प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए छात्रावास (Hostels) का निर्माण किया जाएगा, ताकि सुरक्षा और शिक्षा के अवसर बढ़ें। कौशल विकास और तकनीक: महिलाओं को AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), डिजिटल स्किल्स और ग्रीन जॉब्स में प्रशिक्षित करने का प्रावधान है, जो भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करेगा।

स्वास्थ्य और सुरक्षा: 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के टीके का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम और कार्यस्थलों के पास शिशु देखभाल केंद्र स्थापित करने की योजना है। वित्तीय सहायता: महिला उद्यमियों के लिए क्रेडिट सुविधा को सुदृढ़ किया गया है, और स्टैंड-अप इंडिया योजना का लाभ जारी रहेगा।

यह बजट महिलाओं को क्रेडिट-आधारित आजीविका से आगे बढ़ाकर, उन्हें उद्यमों (Enterprises) का मालिक बनाने पर केंद्रित है।श्रीमती ठाकुर ने आगे कहा कि इस वर्ष का जेंडर बजट का लगभग कुल बजट का 9.37 %(करीब 5.01 लाख करोड़ रुपए) है। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए ‘मिशन शक्ति’ को 3,605 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है कि लखपति दीदी, स्वयं सहायता समूह की वह महिला सदस्य होती हैं, जिनकी वार्षिक घरेलू आय कम-से-कम एक लाख रुपये हो। अब तक दो करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और लक्ष्य 2027 तक तीन करोड़ महिला एसएचजी सदस्यों की वार्षिक आय को एक लाख रुपए तक पहुँचाना है।

इसका उद्देश्य महिलाओं को उधार पर निर्भर रहकर काम करने के बजाय स्वयं के व्यवसाय की मालिक बनने में सहायता देना है।बजट में महिलाओं के लिए यह नई पहल उनके आर्थिक सशक्तीकरण, उद्यमिता और स्वयं का व्यवसाय चलाने वाली क्षमता को बढ़ाने की दिशा में कदम है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौ बार देश का बजट पेश किया और वह भी महिला होते हुए भी यह बहुत बड़ी उपलब्धि है 2047 विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए पूरी कार्य योजना को इस बजट के माध्यम से लाया गया है महिला संवाद युवा संवाद और अन्य कार्यक्रम के आयोजन केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा केंद्रीय बजट के लिए किया गया है।

आज हम देख रहे हैं कि कई देशों की आर्थिक हालात खराब है कई देशों में उनकी वित्तीय स्थिति और विभिन्न प्रकार के उथल-पथल उनके देश के अंदर चल रहे हैं पर हमारे देश की अर्थव्यवस्था आज पूरा विश्व नजर लगाकर रखा हुआ है कि जिस रफ्तार से देश की जीडीपी बढ़ रही है पूरे विश्व के अंदर एक बेचैनी का माहौल है इस बजट में किसी भी प्रकार की योजनाओं को बंद नहीं किया गया है जो योजनाएं चल रही है उसे यथावत रखते हुए कार्य किया जा रहा है।

सुश्री सरोज पांडेय ने आगे कहा कि केंद्रीय बजट के बाद नेता विपक्ष का व्यवहार कैसा था सदन की एक गरिमा होती है और गरिमा के अनुरूप उनके कार्य बिल्कुल भी नहीं थे उनके कार्य हमेशा एक माहौल तैयार कर प्रधानमंत्री जी और मंत्रिमंडल की छवि को खराब करने का था पर देश की जनता भली भांति सब जानती है लोकतंत्र में बोलने का अधिकार सभी को है पर इसका मतलब यह नहीं होता कि आप कुछ भी कुछ भी कहें और आप एक निश्चित जगह पर अपनी बात रखें।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नंदन जैन ने कहा कि देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महिला है और महिला के संवेदना और उनके दर्द को समझती हैं उन्होंने अपना बजट देश को समर्पित किया आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार देखकर हर कोई शब्द है चाहे वह विश्व का हर बड़ा राजनेता क्यों ना हो हमारे देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण जब होगा।

तब हमारा देश विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार कर चुका होगा जिसमें महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि आज यह कार्यक्रम 2026 की केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित किया गया है केंद्रीय बजट में महिला संवाद का कार्यक्रम 5 से 12 फरवरी तक आयोजित किए जाने हैं जिसे लेकर आज यह कार्यक्रम हमारे प्रदेश पर आयोजित हो रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पर महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए इस बजट को बनाया है हम तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं है। बल्कि जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है। भारत जिस रिफॉर्म्स पर सवार है, बजट से उसे नई गति मिलेगी।

विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित हो भूमिका सुनिश्चित हो उसको लेकर इस बजट का निर्माण किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो ऐतिहासिक बजट पेश किया है महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है बजट के माध्यम से हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की घोषणा की गई है।

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिले की बेटियां और मातृ शक्तियों को भी लाभ मिलेगा कैंसर के इलाज के लिए 17 नहीं दवाई पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है जिससे राज्य के मरीजों के लिए इलाज सस्ता होगा देश में तीन ने आयुर्वेदिक कॉलेज खोले जाएंगे जिसमें छत्तीसगढ़ की दावेदारी सबसे मजबूत माने जा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन ममता राव ने किया आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री विनोद अरोरा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिव्या कलिहारी, ममता देवांगन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जय श्री राजपूत, कुम्हरी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष गण कुलेश्वरी देवांगन कीर्ति नायक धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू नीलम चंद्राकर, सुधा सिंह आशा यादव दीपक देवांगन किरण मिश्रा तनुजा बघेल मौसमी ताम्रकार झरना वर्मा प्रीति साहू दिनेश्वरी तुरकर अंजू तिवारी चंचल जैन सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button