
पुलगांव थाना व चौकी अंजोरा पुलिस को बड़ी सफलता
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना पुलगांव, चौकी अंजोरा पुलिस ने दो अलग-अलग अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
ट्रक चालक आरोपी गिरफ्तार | अपराध क्रमांक 22/2026
थाना पुलगांव चौकी अंजोरा में दर्ज
अपराध क्रमांक 22/2026
धारा 316(3), 3(5), 61(2), 317(2) बीएनएस के तहत फरार चल रहे ट्रक चालक आरोपी—
मोहम्मद शाहरुख खान उर्फ अमल
पिता – मोहम्मद अंसार खान
उम्र – 23 वर्ष
निवासी – ग्राम बावनगढ़ चकदहाई, थाना हनुमाना, जिला मऊगंज (उत्तर प्रदेश)
को पुलिस ने दिनांक 28 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया।
मारपीट का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में | अपराध क्रमांक 100/2026
इसी तरह थाना पुलगांव में दर्ज
अपराध क्रमांक 100/2026
धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मारपीट के मामले में फरार मुख्य आरोपी—
ज्वाला निषाद
पिता – मुरारी निषाद
उम्र – 24 वर्ष
निवासी – रस्मदा बाजार चौक, थाना पुलगांव
को भी 28 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय में पेश, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




