अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

त्रिनयन एवं सशक्त एप के माध्यम से चोरी के प्रकरण में सुपेला पुलिस को मिली सफलता…

दुर्ग- प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक27.11.2025 को उसकी मो.सा. एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी-05-एसी-4637 को एयरटेल कपंनी सुपेला के पास आकाश गंगा सुपेला के पास से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान त्रिनयन एवं सशक्त एप के माध्यम से जुड़े घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया आरोपी से पुछताछ करने पर 04 नग मो.सा. चोरी करना बताया आरोपी से 1. मो.सा. एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-05-एसी-4637 2. सीजी-07-सीटी-4475 3. सीजी-07-एएल-2098 4. सीजी-07-एलएफ-7998 को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।

आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने व आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का होने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्र.आर नवीन सिंह, प्र.आर. सुबोध पाण्डेय, आरक्षक मनोज सिन्हा की सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

एम देवा रेड्डी
उम्र 23 साल साकिन
सेक्टर 05 भिलाई नगर

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button