छत्तीसगढ़दुर्ग

Durg News: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, महिला ग्राहकों के साथ रंगेहाथ पकड़े गए आरोपी…

LE Wellness Spa और Larenzo Spa पर छापा, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बार फिर अवैध देह व्यापार (Sex Racket) पर बड़ी कार्रवाई की है। चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र के LE Wellness Spa & Salon और Larenzo Spa में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रेड मारकर कई आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को स्पा के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की रेड

दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जुनवानी क्षेत्र में स्थित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियाँ चल रही हैं। इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक IUCAW दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम और चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा।

रंगेहाथ पकड़े गए ग्राहक और कर्मचारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने LE Wellness Spa & Salon और Larenzo Spa में मालिकों, महिला कर्मचारियों और ग्राहकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक वस्तुएँ और सामग्री भी जब्त की। बताया जा रहा है कि ये स्पा सेंटर लंबे समय से ब्यूटी सर्विस की आड़ में देह व्यापार का काम कर रहे थे।

PITA एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों के खिलाफ PITA एक्ट (Prevention of Immoral Trafficking Act) के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

महिला सुरक्षा टीम की सतर्कता से खुला राज

महिला सुरक्षा टीम की तत्परता और सटीक कार्रवाई से इस अवैध सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button