chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने किया गौठान का निरीक्षण, 550 निराश्रित गौवंश की सेवा जारी, शेड निर्माण होगा तेज़…

दुर्ग। दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने गुरुवार को पुलगांव स्थित श्री राधे कृष्ण गौधाम गौठान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे 550 निराश्रित गौवंश की व्यवस्था, स्वास्थ्य जांच, और बरसात में बचाव के लिए शेड निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

महिला स्व सहायता समूह से संवाद – व्यवस्था पर ली रिपोर्ट

  • महापौर ने कल्याणम महिला स्व-सहायता समूह के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

  • गौठान में चारे की व्यवस्था, गौवंश की देखभाल, और स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तृत जानकारी ली।

शेड और कुट्टी स्टोर निर्माण को लेकर निर्देश – बारिश में न हो परेशानी

  • बारिश के मौसम में जानवरों को कीचड़ और पानी से बचाने के लिए महापौर ने टीन शेड का निर्माण शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया।

  • साथ ही कुट्टी भंडारण कक्ष के निर्माण और जलनिकासी की भी प्लानिंग की जा रही है।

2200 से अधिक निराश्रित गौवंश – और एक गौधाम की आवश्यकता

  • गौधाम संचालक देवाशीष घोष और गायत्री डोटे ने बताया कि शहर में 2200 से अधिक निराश्रित गौवंश हैं।

  • महापौर के समक्ष दूसरे गौधाम की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

“एक गाय मेरी जिम्मेदारी” अभियान से जुड़ें – 600 रुपये माह की सेवा से करें गौसेवा

  • गौधाम संचालकों ने आमजन से अपील की है कि वे “एक गाय मेरी जिम्मेदारी” अभियान से जुड़ें।

  • महज़ 600 रुपये प्रति माह देकर कोई भी व्यक्ति एक गाय की देखरेख का जिम्मा ले सकता है।

  • संपर्क करें: 9685908065, 992691191

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button