कैरियररोजगार

BEL Recruitment 2025: प्रोबेशनरी इंजीनियर के 340 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 13 लाख रुपये सैलरी, जानें पूरी डिटेल…

BEL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने कई इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रोबेशनरी इंजीनियर (Probationary Engineer – E-II Grade) के 340 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को करीब 13 लाख रुपये का एनुअल पैकेज (CTC) मिलेगा.

वैकेंसी डिटेल

कुल 340 पदों में से कई डिपार्टमेंट में सीटों का अलॉटमेंट कुछ इस प्रकार है:

– प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 175 पद

– प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल) – 109 पद

– प्रोबेशनरी इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) – 42 पद

– प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 14 पद

इनमें से 139 पद अनारक्षित (General), 34 पद EWS, 91 पद OBC, 51 पद SC और 25 पद ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

शैक्षणिक योग्यता

प्रोबेशनरी इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों के पास निम्न विषयों में B.E./B.Tech/B.Sc (Engineering) या समकक्ष डिग्री फर्स्ट क्लास में होना आवश्यक है:

इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन / कम्युनिकेशन / टेलीकम्युनिकेशन / मैकेनिकल / कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स.

इसके अलावा AMIE / AMIETE / GIETE में फर्स्ट क्लास पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं.

वहीं, SC/ST और दिव्यांग वर्ग के लिए केवल पास क्लास की डिग्री ही पर्याप्त मानी जाएगी.

अधिकमत आयु सीमा

प्रोबेशनरी इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष (1 अक्टूबर 2025 तक) तय की गई है. हालांकि, SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.

सेलेक्शन प्रोसेस

BEL उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरव्यू के माध्यम से करेगा.

CBT का वेटेज: 85 अंक

इंटरव्यू का वेटेज: 15 अंक

कुल अवधि: 120 मिनट

प्रश्नों की संख्या: 125

प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न टेक्निकल विषयों पर और 25 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषय से होंगे. इसके अलावा, हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी.

मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

जनरल/ओबीसी/EWS: 35%

SC/ST और दिव्यांग: 30%

अभ्यर्थियों का फाइनल सेलेक्शन CBT और इंटरव्यू दोनों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.

सैलरी और पे-स्केल

पे स्केल: 40,000 – 1,40,000 रुपये तक (ई-II ग्रेड)

सालाना सीटीसी (CTC): लगभग 13 लाख रुपये

एप्लीकेशन फीस

जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए: 1180 रुपये

SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button