अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के 14 अधिकारियों को भावभीनी विदाई…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत 14 अधिकारी 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हो कर अपनी लंबी और समर्पित सेवा का सफलतापूर्वक समापन किया। इन अधिकारियों के सम्मान में 01 अगस्त 2025 को इस्पात भवन स्थित डीआईसी सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) चितरंजन महापात्र के साथ कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए.के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (एचआर) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान)  बिपिन कुमार गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रविन्द्रनाथ एम. तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार उपस्थित थे।

इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सेवा प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) राजीव कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (आरएसएम) सुधीर सोर्टे, महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) एस.आर. जत्रेले, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. नोहर सिंह ठाकुर, महाप्रबंधक (पी एंड बीएस) एस.एन. सिंह यादव, उप महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक (एलडीसीपी) दीपंकर कुमार मजूमदार, सहायक महाप्रबंधक (आईईडी) मोह. आरिफ खान,

सहायक महाप्रबंधक (एसईडी) मृदुल कुमार श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक (एसपी-3) आर.के. रणदीवे, सहायक महाप्रबंधक (पीपी एंड सी) आर.के. शुक्ला, सहायक महाप्रबंधक (एचआर) श्रीमती जी.एम.वी. पद्मिनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (बीआरएम) बिरेंद्र कुमार सिंह तथा उप प्रबंधक (टीपीएल) ए.के. फुले शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) राजीव कुमार श्रीवास्तव का विदाई समारोह पृथक रुप से निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्र के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यपालक निदेशकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

अपने संबोधन में निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्र ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके समर्पित योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संयंत्र के विकास में इन अधिकारियों की भूमिका सदैव याद रखी जाएगी।

श्री महापात्र ने उन्हें अवकाशोपरांत जीवन में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने, वित्तीय योजनाओं का विवेकपूर्ण प्रबंधन करने का आग्रह किया। विदाई समारोह के दौरान, श्री महापात्र ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से आग्रह किया कि वे संयंत्र की निरंतर प्रगति हेतु अपने मूल्यवान अनुभव और सुझाव साझा करें।

सेवा निवृत्त अधिकारीगणों ने भी भिलाई इस्पात संयंत्र में बिताए अपने यादगार अनुभवों को साझा किया, संयंत्र संचालन में सुधार के लिए सुझाव दिए और अपने अवकाशोपरांत जीवन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशकों ने भी इन अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की और उनके स्वस्थ, सुखी एवं संतोषपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button