
राजस्थान: शादी को काफी पवित्र बंधन माना जाता है. लेकिन शादी के लिए सही जीवन साथी चुनना बेहद जरूरी है. घर वाले अपने बच्चों की शादी के लिए अच्छा जीवनसाथी चुनने के लिए काफी कुछ करते हैं.
लेकिन इसके बाद भी कई बार कुछ वजहों से रिश्ते टूट जाते हैं. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला राजस्थान के बाड़मेर से सामने आया है, जहां सगाई टूटने से नाराज लड़के के घरवालों ने लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी.
बाड़मेर के शिव थाना का है मामला
जानकारी के मुताबिक, ये मामला बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के झापली गांव का है. बीते बुधवार लड़के के घरवालों ने लड़की के पिता पर हमला किया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लड़की वालों ने तोड़ दी थी शादी
कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिए उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी.
लाठियों और धारदार हथियार से किया हमला
पुलिस ने बताया कि परिवार के लगभग 10 सदस्यों ने भाटी पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




