Crimeजुर्मदेश

रिश्ता शर्मसार : नाना ने अपने ही नाती का गला दबाकर हत्या कर शव फेंका कुए में हत्या की वजह जान लोग रह गये सन्न…

पटना। पटना में दुल्हिन बाजार थाने के सरकुना गांव में नाना दुखित यादव नाती आयुष कुमार (9) की हत्या कर शव को कुएं में डाल फरार हो गया। मृतक आयुष की मां ने पिता पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोपित नाना फरार है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि दुखित यादव की पत्नी की मौत तीन वर्ष पूर्व हो गई थी। जब वह बीमार थी तो उसका इलाज बड़ी बेटी रीना देवी करायी थी। पत्नी मौत के बाद दुखित ने बेटी रीना देवी पर आभूषण व नगदी रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। तभी से बेटी और पिता में विवाद चल रहा था।

इसी बीच 21 अप्रैल को रीना देवी अपने बेटे आयुष के साथ चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके सरकुना गांव पहुंची। 22 अप्रैल को आयी बारात में डांस कार्यक्रम था। लोगों ने नाना दुखित यादव के साथ नाती आयुष कुमार को देखा, लेकिन सुबह पता चला कि आयुष गायब है।

मां रीना देवी अनहोनी की आशंका जाहिर कर खोजबीन शुरू की लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चला। सुबह में थाने में पिता के खिलाफ पुत्र का अपहरण करने का मामला दर्ज करा दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने दुखित यादव के मित्र नागेश्वर यादव उर्फ बकरुदल से पूछताछ शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ।

सोमवार की शाम शव कुएं से बरामद किया गया। बरामद शव देखने से पता चल रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव की पहचान न हो, इसके लिये सिर को ईंट पत्थर से कूच दिया गया था।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे 

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button