छत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी में “फाइनेंस फॉर नॉन-फाइनेंस मैनेजर्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन…

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा दिनांक 05 एवं 06 जनवरी 2026 को “फाइनेंस फॉर नॉन-फाइनेंस मैनेजर्स” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गैर-वित्तीय पृष्ठभूमि से जुड़े प्रबंधकों में वित्तीय समझ को सुदृढ़ करना तथा उन्हें प्रभावी एवं विवेकपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने में सक्षम बनाना था। क्षमता-विकास पहल के रूप में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 34 प्रबंधकों ने अपनी सहभागिता दी।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), प्रवीण निगम द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रबंधकीय भूमिकाओं में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परिचालन निर्णयों को वित्तीय अनुशासन एवं संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उद्घाटन सत्र में उपस्थित महाप्रबंधक प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष (एचआर–एलएंडडी) एस. के. श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को निरंतर अधिगम की भावना विकसित करने तथा अपने व्यावसायिक कौशल को निरंतर सशक्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संकाय की भूमिका निभा रहे महाप्रबंधक (एचआर–एलएंडडी), एमटीआई रांची एस. के. मलिक ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।

सत्रों के दौरान वित्तीय विवरणों की समझ, वित्तीय विश्लेषण, लागत निर्धारण तथा वित्तीय दृष्टिकोण से निर्णय-निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यतः यह कार्यक्रम दैनिक प्रबंधकीय कार्यों से संबंधित व्यावहारिक वित्तीय समझ विकसित करने पर केन्द्रित था।

उद्घाटन सत्र का संचालन उप प्रबंधक (एचआर–एलएंडडी) जोजन जोस द्वारा किया गया। कार्यक्रम समन्वयक के रूप में एचआर–एलएंडडी, बीएमडीसी के. शिवा ने सक्रिय भूमिका निभाई। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुचारू संचालन महाप्रबंधक (एचआर–एलएंडडी) सौरभ वार्ष्णेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में वित्तीय समझ के व्यावहारिक उपयोग के संकल्प के साथ हुआ। सौरभ वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button