
दुर्ग / स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। संयुक्त संचालक (जनसंपर्क) एम.एस. सोरी ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी।
इस दौरान कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी सुश्री भारती साहू, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती कनक कोमरा, जिला समन्वयक दाऊ गावेन्द्र देशमुख एवं दिनेश साहू, श्रीमती हिमेश ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजली फूले, मंजू कोमरा तथा भृत्य भोलाराम यादव उपस्थित थे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




