छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भाजपा की मोर तिरंगा मोर अभिमान को लेकर कार्यशाला कल…

दुर्ग – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मोर तिरंगा मोर अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के पश्चात दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दिनांक 7 अगस्त दिन गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से कार्यशाला आयोजन किया गया आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद, महापौर राजनंदगांव मधुसूदन यादव उपस्थित रहेंगे।

आयोजित कार्यशाला के बारे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि आयोजित कार्यशाला में आगामी दिनों होने वाले मोर तिरंगा मोर अभिमान को लेकर रूपरेखा तय करके दायित्व का निर्धारण किया जाएगा आयोजित कार्यशाला में बैठक अपेक्षित श्रेणी भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,भाजपा प्रदेश पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,सांसद,विधायक,आयोग के अध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष,प्रदेश मोर्चा,प्रकोष्ठ,प्रकल्प पदाधिकारी,

जिला पदाधिकारी,कार्यसमिति,जिला मोर्चाअध्यक्ष,महामंत्री,प्रकोष्ठ,संयोजक,सहसंयोजक,मण्डल अध्यक्ष,महामंत्री एवं निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष,जिला पंचायत,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सदस्यगण,जनपद पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर,सभापति,एम.आई.सी. सदस्य,नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,तिरंगा यात्रा मण्डल कार्यक्रम टोली इस प्रकार से है। श्री कौशिक ने आगे कहां की कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी के सदस्य अपनी उपस्थिति अवश्य प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button