
SSC CGL 2025 : सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे यूथ के लिए धमाकेदार खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में कुल 14582 रिक्तियां घोषित की हैं. इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 6183 वैकेंसी, एससी के लिए 2167, एसटी के लिए 1088, ओबीसी के लिए 3721 और EWS के लिए 1423 वैकेंसी है. एसएसी सीजीएल 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार जुलाई थी.
आयोग की ओर से घोषित पोस्ट/विभागवार वैकेंसी डिटेल के अनुसार, सबसे अधिक लगभग 6,753 वैकेंसी ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, सीबीडीटी, वित्त मंत्रालय के लिए है. इसके अलावा इंस्पेक्टर (Central Excise, CBIC) की लगभग 1,306, टैक्स असिस्टेंट (CBDT) की लगभग 1,249 और टैक्स असिस्टेंट (CBDT) की लगभग 1,249 वैकेंसी है.
SSC CGL 2025 : कैटेगरी वाइज वैकेंसी
| श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 6,183 पद |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3,721 पद |
| अनुसूचित जाति (SC) | 2,167 पद |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 1,088 पद |
| पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen – ESM) | 350 पद |
| दिव्यांग – ऑर्थोपेडिक (PwD – OH) | 158 पद |
| दिव्यांग – श्रवण बाधित (PwD – HH) | 153 पद |
| दिव्यांग – दृष्टिबाधित (PwD – VH) | 151 पद |
| दिव्यांग – अन्य श्रेणी (PwD – Others) | 146 पद |
| कुल पद | 14,582 पद |
SSC CGL 2025 : एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा पैटर्न
एसएससी सीजीएल 2025 टियर-1 परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक होगी. जबकि टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 में होगी. आइए जानते हैं टियर-1 परीक्षा पैटर्न के बारे में-
SSC CGL 2025 Tier-1 परीक्षा पैटर्न
विषय (Sections) प्रश्नों की संख्या अंक (Marks)
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) 25 प्रश्न 50 अंक
सामान्य ज्ञान (General Awareness) 25 प्रश्न 50 अंक
गणितीय अभिक्षमता (Quantitative Aptitude) 25 प्रश्न 50 अंक
अंग्रेज़ी भाषा और समझ (English Comprehension) 25 प्रश्न 50 अंक
कुल 100 प्रश्न 200 अंक
समय अवधि:
परीक्षा की अवधि: 60 मिनट (एक घंटे)
दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए: 80 मिनट
महत्वपूर्ण बातें:
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे.
हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
यह परीक्षा Computer Based Test (CBT) के रूप में ऑनलाइन आयोजित होगी.
इस स्तर पर प्राप्त अंकों का उपयोग कट-ऑफ तैयार करने और उम्मीदवारों को Tier-2 के लिए शॉर्टलिस्ट करने हेतु किया जाएगा.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




