छत्तीसगढ़भिलाई

Journalist Welfare Union दुर्ग को मातृशोक: महासचिव रवि सोनकर की पूज्य माताजी पूनम सोनकर का निधन, 29 जुलाई को भिलाई में अंतिम संस्कार…

भिलाई : छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन दुर्ग जिला इकाई के महासचिव रवि सोनकर को गहरा पारिवारिक शोक हुआ है। उनकी पूज्य माताजी श्रीमती पूनम सोनकर का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 29 जुलाई (मंगलवार) को भिलाई मुक्तिधाम में किया जाएगा।

पूज्य माताजी के निधन पर पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर

श्रीमती पूनम सोनकर एक धर्मपरायण, मृदुभाषी, और मिलनसार महिला थीं। उन्होंने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ दिया है। उनके निधन से न केवल सोनकर परिवार, बल्कि पूरे यूनियन परिवार में गहरा शोक है।

अंतिम यात्रा का विवरण

  • स्थान: निवास – सुंदर नगर, कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास, भिलाई

  • समय: सुबह 11:00 बजे प्रार्थना के बाद अंतिम यात्रा

  • अंतिम संस्कार: दोपहर 12:00 बजे, मुक्तिधाम, भिलाई

यूनियन अध्यक्ष अमित गौतम ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के समस्त सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्ष गौतम ने कहा,

“पूज्य पूनम माताजी के निधन से हमें गहरा दुःख पहुंचा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस शोक की घड़ी में संबल दें।”

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button