छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

जामुल में श्रीराम कथा महोत्सव की भव्य तैयारी शुरू – कोर कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

28 दिसंबर से 6 जनवरी तक होगा ऐतिहासिक आयोजन – रामलला जन्मभूमि अयोध्या से स्वामी राघवाचार्य जी की अमृतवाणी

ध्वज स्थापना से होगी श्रीराम कथा की शुरुआत

श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर जामुल में तैयारियां जोरों पर हैं। केन्द्रीय समिति (कोर कमेटी) की प्रथम बैठक वार्ड क्रमांक 1, मंगल भवन में 25 जुलाई को संपन्न हुई।
रामकथा से पहले 21 गाँवों में भव्य ध्वज स्थापना की योजना है। सभी ध्वज कलश यात्रा से पूर्व जामुल मंदिर पहुंचेंगे।

11,111 माताओं के साथ कलश यात्रा का आयोजन

28 दिसंबर 2025 को 11,111 माताएं, देश-प्रदेश से आए 101 प्रकार के वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगी। यह कलश यात्रा ऐतिहासिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होगी।

9 दिवसीय कथा में प्रतिदिन 25,000 श्रोताओं की व्यवस्था

29 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक चलने वाली रामकथा में प्रतिदिन 25,000 श्रोताओं के बैठने एवं नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था होगी। कथा स्थल पर वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, पुज्य संतों का आगमन, रामायण मेला, झूला, और अन्य सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

प्रचार-प्रसार की भव्य योजना तय

  • 1 लाख आमंत्रण पत्रों का वितरण

  • 150 होर्डिंग्स (दुर्ग–कुम्हारी, धमधा–पाटन, रायपुर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड)

  • 2000 कटआउट, 15000 पोस्टर, 20 ई-रिक्शा प्रचार रथ

  • प्रमुख मंदिरों में होर्डिंग्स: डोंगरगढ़, रतनपुर, घटारानी, चंदखुरी आदि

  • प्रत्येक दिन 50,000 से अधिक WhatsApp ग्रुपों में प्रचार पोस्टिंग

कोर कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण तिथियाँ घोषित

  • 11 अगस्त से सभी वार्डों में बैठकें

  • 1 सितम्बर से कलश यात्रा के लिए माताओं का पंजीयन

  • 1 नवम्बर से आमंत्रण पत्र वितरण

  • 1 दिसम्बर से वॉलिंटियर्स की ट्रेनिंग और समीक्षा बैठकें

बैठक में नियुक्तियाँ व सुझाव

बैठक में सभी वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई। समिति ने सभी समाज, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर श्रीराम कथा बैठकें करें और सोशल मीडिया से अनिवार्य रूप से जुड़ें।

प्रमुख सदस्यगण रहे उपस्थित

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, दिलेश्वर उमरे, जोगेश्वर मल सोनी, डॉ. डी.के. उमरे, अनिल बंजारे, नेतराम साहू, राजेश कुमार, विष्णु सिन्हा, रामदुलार साहू, श्रीमती जामवती साहू, ईश्वर शर्मा, बॉबी साहू, और अन्य 100+ आमंत्रित सदस्यगण उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button