छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सेल ने घोषित किए “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता-2025” के नतीजे….

नई दिल्ली – स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी ने MyGovके साथ मिलकर,आज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेलकहानी लेखन प्रतियोगिता – 2025 के परिणामकी घोषणा की। “सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहां हर मुस्कान मायने रखती है” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता को पूरे देश से जबरदस्त भागीदारी मिली, जिसमें लगभग 1,000 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

यह प्रतियोगिता उम्मीद से कहीं ज़्यादा सफल रही। इसने दिखाया कि लोग सेल की विरासत और देश की तरक्की के साथ-साथ,लोगों की ज़िंदगी में खुशियां लाने में उसके योगदान से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। जो कहानियाँ मिलीं, उन्होंने बहुत खूबसूरती से बताया कि कैसे सेल ने पूरे देश में लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाया और खुशहाली फैलाईं।

सेल कहानी लेखनडायमंड अवार्ड-हिंदी श्रेणीकी विजेता का खिताब लखनऊ, उत्तर प्रदेश कीसुश्री कीर्ति सिंहके नाम रहा तो सेल कहानी लेखन डायमंड अवार्ड – अंग्रेजी श्रेणीका खिताब बेंगलुरु, कर्नाटक सेसुश्री चंचला बोराने अपने नाम किया। पुरस्कार विजेताओं की विस्तृत सूची पुरस्कारों के साथ इस प्रकार है:

हिंदी श्रेणी
नाम स्थान पुरस्कार
सुश्री कीर्ति सिंह लखनऊ, उत्तर प्रदेश डायमंड अवार्ड (₹10,000 और प्रमाणपत्र)
सुश्री प्रविन्ता कुमारी लामा रांची, झारखंड गोल्ड अवार्ड (₹7,500 और प्रमाणपत्र)
सुश्री नीतू कुमारी बर्नपुर, पश्चिम बंगाल सिल्वर अवार्ड (₹5,000 और प्रमाणपत्र)
श्री सौरभ मिश्रा भिलाई, छत्तीसगढ़ कांस्य अवार्ड (₹2,500 और प्रमाणपत्र)
सुश्री हेमा कुमारी थयाल राउरकेला, ओडिशा सांत्वना पुरस्कार (स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र)
अंग्रेजी श्रेणी
नाम स्थान पुरस्कार
सुश्री चंचला बोरा बेंगलुरु, कर्नाटक डायमंड अवार्ड (₹10,000 और प्रमाणपत्र)
सुश्री उषा जे भद्रावती, कर्नाटक गोल्ड अवार्ड (₹7,500 और प्रमाणपत्र)
श्री टी. अविनाश हैदराबाद, तेलंगाना सिल्वर अवार्ड (₹5,000 और प्रमाणपत्र)
सुश्री प्रिया मंडल दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल कांस्य अवार्ड (₹2,500 और प्रमाणपत्र)
सुश्री स्नेहल पवार नवी मुंबई, महाराष्ट्र सांत्वना पुरस्कार (स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र)

SAIL कहानी लेखन प्रतियोगिता-2025 के विजेताओं को हिंदी और अंग्रेजी श्रेणियों में अलग-अलग नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

सेल अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाशने विजेताओं बधाई देते हुए कहा, “सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2025 केसभी विजेताओं को हार्दिक बधाई! इस साल का विषय, “सेल: खुशियों की संस्कृति का निर्माण, जहाँ हर मुस्कान मायने रखती है,”वास्तव में बहुत प्रभावशाली रहा। यह देखकर बेहद प्रेरणा मिलती है कि 80% विजेता, यानी 10 में से 8 विजेतामहिलाएं हैं।

देश भर से मिली विविध कहानियां खूबसूरती से दर्शाती हैं कि कैसे सेलस्टील देश की प्रगति का आधार है और देश के लोगों जीवन को खुशहाल बनाने में लगा हुआ है। सेल की लोगों के जीवन में खुशहाली लाने की जीवंत संस्कृति से भरपूर प्रत्येक कहानी ने भारत के लोगों के साथ सेल के बंधन को मजबूत किया, जिसनेदेश के सामूहिक सपनों में इस्पात की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया है, जो वास्तव में एक नए भारत की भावना को दर्शाता है।”

“सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2025″ फरवरी 2025 में लांच की गई थी, जिसमें सेल के मौजूदा और सेवानिवृत्तसभी सेल कार्मिकों और उनके परिवारों सहित, सभी भारतीय नागरिकों से हिंदी या अंग्रेजी में,800 शब्दों की रचनात्मक कहानियों को आमंत्रित किया गया था।

पुरस्कार विजेता कहानियों को सेलकी प्रतिष्ठित इन-हाउस पत्रिका, ‘सेलन्यूज़’ में शामिल करने पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे ये कहानियां लोगों तक पहुंचेंगी। यह पहल रचनात्मकता को बढ़ावा देने, मानवीय कहानियों का सम्मान करने औरदेश के लोगों के साथ सेल के जुड़ाव को मजबूत करने में, कंपनी की प्रतिबद्धता को उजागर करती है, जो वास्तव में यह दर्शाती है कि कैसे सेल देश भर में खुशियों की संस्कृति का विकास करने में अपनी भूमिका निभा रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button