छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सड़क दुर्घटना को रोकने पशुओ का धड़पकड़ अभियान जारी….

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओ बैल, सांड, गाय, भैंस को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर रोका छेका अभियान का दल सुबह से आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही कर रहे है।
बारिश के समय पशु सड़को पर आकर बैठ जाते है एवं आपस में लड़ते रहते है। जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पशुओं को पकड़ने में भी बहुत परेशानी होती है, पकड़ते समय यह देखना पड़ता है पशु, यात्री एवं पकड़ने वाले को कहीं चोट न लग जाये, यह सबसे बड़ी समस्या है। पकड़े गए पशुओं को कोसा नगर शहरी गौठान में रखा जा रहा है।
शहरी गौठान में पशुओ के खाने के लिए हरा चारा, साफ पानी एवं चिकित्सकीय व्यवस्था है, जिससे पशुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। पशु मालिक जब पकड़े गए अपने पशु को छुड़ाने के लिए आते है, तो उन्हे समझाइस भी दी जाती है कि खुले में अपने पशु न छोड़े और दुबारा छोड़ा गया तो अर्थदण्ड लगाया जाएगा। नगर निगम भिलाई सभी पशु पालकों से अपील करती है कि अपने पशुओ को घर पर ही बांध कर रखे। जिससे पशुओ के सड़क पर बैठने से होने वाले मानवीय एवं पशु दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button