अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

स्वच्छता दीदियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ, कहा निरन्तर अभियान चलाकर देंगे संदेश…

दुर्ग / नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश और पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता दीदियों ने शपथ ग्रहण कर वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम शामिल होकर शपथ ली।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस हर साल पांच जून को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है.यह एक महत्वपूर्ण दिन है जो दुनिया भर के लोगों को पर्यावरण के मुद्दों के बारे में सोचने और कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

पर्यावरण विभाग प्रभारी ने बताया कि दुर्ग नगर पालिक निगम ने इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता दीदियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. इस शपथ के माध्यम से लोगों को पर्यावरण को बचाने और संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध किया गया।

वृक्षारोपण अभियान,नगर निगम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा किया जा सके.जागरूकता अभियान:

पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए गए।इन कार्यक्रमों के माध्यम से दुर्ग नगर पालिका निगम ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उसे बचाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button