
रायपुर। रायपुर के अधूरे स्काई वॉक प्रोजेक्ट को लेकर एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है। राज्य की साय सरकार द्वारा अधूरे स्काई वॉक को पूरा करने की पहल के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस नेताओं को कुछ समझ नहीं आता, वे कुछ भी बोल रहे हैं। पहले तकनीकी रिपोर्ट पढ़नी चाहिए।”
प्रेस वार्ता में मूणत का बड़ा बयान
पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने प्रेस वार्ता में कहा कि स्काई वॉक प्रोजेक्ट की योजना 2016 में बजट के तहत बनाई गई थी।
-
शास्त्री चौक से जेल चौक तक स्काई वॉक बनाने की योजना थी।
-
लोगों की राय जानने के लिए सर्वेक्षण कराया गया।
-
2017 में निर्माण कार्य शुरू हुआ।
सरकार बदली, स्काई वॉक पर रोक लग गई
मूणत ने बताया कि
-
2018 में काम पूरा होना था लेकिन सरकार बदलने के बाद कांग्रेस ने प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी।
-
तीन स्तरों पर जांच की गई – सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी, कलेक्टर की रिपोर्ट और EOW की जांच।
-
सभी ने यह कहा कि स्काई वॉक बनना चाहिए और इसमें किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ।
EOW की जांच में नहीं मिला घोटाला
EOW (आर्थिक अपराध शाखा) की जांच के बाद मूणत ने कहा कि
-
“कांग्रेस सरकार ने 104 करोड़ खर्च होने की बात कही, जबकि वास्तविकता कुछ और थी।
-
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
-
कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक लाभ के लिए स्काई वॉक का इस्तेमाल किया।”
साय सरकार ने फिर से दी स्वीकृति
मूणत ने बताया कि
-
साय सरकार और डिप्टी सीएम अरुण साव ने स्काई वॉक की डिटेल रिपोर्ट तैयार की है।
-
बचे हुए 37 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।
-
उन्होंने दोहराया कि “भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, जबकि भाजपा पर जनता को भरोसा है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे