
दुर्ग – दिन मंगलवार को पुलिस लाईन, जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। उक्त जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग अभिषेक झा, रापुसे. द्वारा ली गई। परेड में सम्मिलित अधिकारी/ कर्मचारियों के वेषभूषा का निरीक्षण किया गया, उत्तम वेषभूषा धारण करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया। कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रख-रखाओं का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दिया गया ।
परेड में चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक एवं जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे