आज की ताजा खबर: छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

ग्राम अंडा में भक्त माता कर्मा 1009 वीं जयंती महोत्सव एवं भक्त माता कर्मा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अंडा में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि मां कर्मा 1009 वीं जयंती एवं नव निर्मित कर्मा मंदिर में मां कर्मा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधिवत् पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ आज सम्पन्न हुआ इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू सरपंच दिग्विजय सिन्हा जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर सम्मिलित हुआ
इस अवसर पर अतिथियों फिता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया व भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण किया। कर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण किया भक्त माता कर्मा और दानवीर भामासाह जयकारे से नगर गूंज उठा।
साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले सम्माननीय जानों का एवं नगर के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि का सम्मान किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने समाज गंगा को प्रणाम कर ,भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के साथ-साथ प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज पूरी दृढ़ता, ईमानदारी, परिश्रम एवं मजबूती के साथ खड़ा है। साहू समाज मेहनतकस होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति वाला है। यह एक ऐसा समाज है जो नशे से दूर रहकर व आर्दश विवाह शुरूकर राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने भक्त माता कर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भक्ति बल पर बालक श्रीकृष्ण का आव्हान किया था।
साहू समाज के लोग वर्तमान में कृषि, प्रशासन, व्यवसाय, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में में आगे बढ़ रहे हैं और विकास में अपना योगदान कर रहे हैं। साहू समाज ने हमेशा मुझे अपार स्नेह व सम्मान दिया है श्री चंद्राकर आगे कहा भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कर्माधाम परिसर में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया।
यह डाक टिकट न केवल श्रद्धा की प्रतीक माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है, बल्कि साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्रदान करता है। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कहा ने सभी समाज गंगा को प्रणाम कर इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं।
परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली हमारे समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। माता कर्मा जी के जीवन से त्याग,सेवा, समर्पण, भक्ति को अपने अंतर मन में धारण करने से ही यह आयोजन सार्थक होगा।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू ने समाज की नारी प्रणाम कर मां कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया जिस प्रकार मां कर्मा संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया हैं उसी तरह हमे अपने जीवन मे बुराइयो लड़कर सही राह पर चलकर देश और समाज का मान बढ़ाना है ।
इस अवसर पर स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष सोहन लाल साहू, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू, सचिव जगेन्द्र कुमार साहू,पीताम्बर साहू, गोपाल साहू, प्रीतम साहू, चन्द्रकला साहू, दुर्गा साहू, दीनदयाल साहू, गैद राम साहू,रमेसर साहू ,देवनारायण साहू, देवलाल साहू, भूखन साहू,बिसौहा साहू, तोरण साहू, भूषण साहू, शिव कुमार साहू, अनुपम साहू,अजेन साहू, गैन्दू राम साहू, रामस्वरूप साहू, पीताम्बर साहू, सोहन लाल साहू, देवीलाल साहू, पंचराम साहू, उदेशंकर साहू, सोमनाथ साहू, रोहित साहू, जामवंत साहू, चुम्मन साहू पप्पु साहू, श्रीमती महेश्वरी साहू, लुकेश्वरी साहू, अंजु साहू, माधुरी साहू, मीना साहू, सारदा साहू,कौशिल्या साहू, गीता साहू, पार्वती साहू, डीकेस्वरी साहू, नीता साहू,नीरा साहू,राम बाई साहू,तुलसी साहू,अमृत साहू,कृति साहू,चित्ररेखा साहू सहित बड़ी संख्या में समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।
एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 25 अप्रैल तक आमंत्रित
दुर्ग / परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग शहरी के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 25 अप्रैल तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग(शहरी) में कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।
आंगनबाड़ी केन्द्र नयापारा केन्द्र क्रमांक 03, वार्ड क्रमांक 02 राजीव नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी।
(एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।
आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण, आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर निर्धारित अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे। उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।
वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 25 अप्रैल तक आमंत्रित
दुर्ग, 11 अप्रैल 2025/ भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिये ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित थी, जिसे संशोधित कर 25 अप्रैल 2025 किया गया है। इच्छुक आवेदक भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं) महिला सैन्य पुलिस नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवदेन कर सकते हैं।
इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।
शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में लाईफ स्टाईल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ
दुर्ग / मोहनलाल बाकलीवाल शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में लाईफ स्टाईल क्लीनिक का शुभारंभ आज विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर श्रीमती अल्का बाघमार के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम धन्वंतरी पूजन कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं संचालनालय आयुष छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार लाईफ स्टाईल क्लीनिक की सेवायें दी जाएगी।
इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी द्वारा आयुर्वेद में लाईफ स्टाईल से होने वाले रोगांे एवं आहार विहार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की जानकारी प्रदान की। क्लीनिक के माध्यम से समस्त रोगियों को खानपान प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की विस्तृत जानकारी रोगानुसार प्रदान की जाएगी।
इस दौरान सदस्य आयुषदीप समिति सुनील अग्रवाल, श्रीमती पीलिया साहू, पार्षद नगर पालिक निगम युवराज ठाकुर, देवनारायण चंद्राकर, पी. डब्लू.डी सदस्य (एम.आई.सी), मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, श्रीमती श्वेता ताम्रकार, जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, सुरूचि उमरे, पार्षद, श्रीमती शशी साहू, एम.आई.सी. सदस्य उपस्थित थे। विशेषज्ञ आयु. डॉ.जया साहू, आयु. चिकि.अधि डॉ. लक्ष्मी मारकण्डेय, डॉ. शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ.एकता चंद्राकर, डॉ. नम्रता यादव, डॉ. मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. सरला बांदे सहित समस्त चिकित्सालय स्टॉफ उपस्थित रहे।
दुर्ग जिले में पी. एम. आशा योजनांतर्गत सरसों चना एवं मसूर फसलों का उपार्जन हुआ प्रारंभ
दुर्ग/ जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना (पीएम आशा योजना) के तहत् रबी विपणन वर्ष 2025-26 में चना, मसूर एवं सरसों फसल का प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) योजनांतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अप्रैल 2025 को उपार्जन केन्द्र चंदखुरी में ई-समृद्धि पोर्टल से दुर्ग एवं पाटन विकासखंड के 175 किसानों का 250 क्विंटल मात्रा में सरसों एवं 4 क्विंटल चना का उपार्जन किया गया।
निलमणी, हिमांचल प्रसाद चंद्राकर, पतिराम, पवन चंद्राकर, विनोद कुमार देवांगन, विरेन्द्र कुमार सिंह, मुनिट देवांगन आदि उपस्थित कृषकों के द्वारा सरसों एवं चना फसलों का उपार्जन प्रति एकड़ 5 क्विंटल सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रूपए एवं चना प्रति एकड़ 6 क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रूपए की दर से उपार्जन होने से कृषकों में खुशी का माहौल है।
उप संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार जिले में उपार्जन एवं भण्डारण हेतु राज्य शासन द्वारा उपार्जन केन्द्र के रूप में विकासखण्ड धमधा में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति, अहिवारा, लिटिया, कन्हारपुरी एवं गोटा तथा भण्डारण केन्द्र के रूप में सीजीएसडब्लयूसी धमधा एवं विकासखण्ड दुर्ग हेतु उपार्जन केन्द्र प्राथमिक सेवा सहकारी समिति, चंद्रखुरी व भण्डारण केन्द्र के रूप में सीजीएसडब्लयूसी दुर्ग अधिसूचित किये गये है।
संदीप कुमार भोई उप संचालक कृषि दुर्ग, एस.आर. बेहरा, बीज प्रबंधक, बीज निगम रुआबांधा द्वारा उपार्जन केन्द्र प्राथमिक सेवा सहकारी समिति, चंदखुरी का निरीक्षण किया गया। समिति प्रबंधक श्रीमति किरण साहू के द्वारा उपार्जन के संबंध में विस्तृत जानकारी अधिकारियांे को दी गई। अधिकारियों द्वारा उपस्थित कृषकों से उपार्जन के संबंध में जानकारी लिया गया।
उक्त निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नवीन खोब्रागडे, मुख्यालय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति अर्चनारानी चखियार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपेन्द्र देवांगन, श्रीमति किरण साहू (समिति प्रबंधक) हेमंत साहू आपरेटर एवं छबीलाल निर्मलकर (स्टाफ) की उपस्थित रहे। जिले के सभी किसान भाईयों से अपील की जाती है कि संबंधित सेवा सहकारी समिति केन्द्रों में जा कर एकीकृत किसान पोर्टल में जल्द से जल्द पंजीयन कराकर अरहर, चना, मसूर, सरसों इत्यादि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय का लाभ लेवें।
अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक
दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में 08 अप्रैल से 31 मई 2025 तक सुशासन तिहार एवं समयावधि में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखतेे हुए उक्त अवधि में जिला दुर्ग के अंतर्गत समस्त कार्यालय/विभाग प्रमुख व उनके अधिनस्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश तथा मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगाई है। कलेक्टर के आदेशानुसार विशेष परिस्थिति में अवकाश स्वीकृति हेतु नस्ती विभाग प्रमुख के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये जाएंगे। बिना स्वीकृति के अवकाश/मुख्यालय से बाहर जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



