lifestyleछत्तीसगढ़लाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दो दिनों तक गर्मी से राहत, कई जिलों में अंधड़ और वज्रपात का अलर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में तापमान में मामूली गिरावट और मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव, पश्चिमी विक्षोभ, और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश में हल्की बारिश और अंधड़ चलने की आशंका है।

अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है।

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। यह सामान्य से थोड़ा ऊपर या आसपास ही बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा है सिस्टम

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवात के साथ मिलकर मध्य क्षोभ मंडल तक फैला है। यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

आज रायपुर में आकाश मुख्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 42°C और न्यूनतम 25°C रह सकता है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में इन क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है, सतर्कता बरतने की जरूरत है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button