छत्तीसगढ़भिलाई

राजेंद्र प्रसाद, मुक्केबाजी प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में रोहतक, हरियाणा आमंत्रित…

 भिलाई – बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) 30 मार्च से 03 अप्रैल 2025 तक एसएआई एनबीए रोहतक, हरियाणा में अंडर-17 व अंडर -15 बालक और बालिकाओं के लिए चयन ट्रायल आयोजित कर रहा है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा – शिक्षा) राजेंद्र प्रसाद, पूर्व ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्त मुक्केबाज को भारतीय मुक्केबाजी संघ द्वारा अंडर-17 व अंडर -15 के लिए टीम के चयन करने हेतु रोहतक, हरियाणा आमंत्रित किया गया है।

राजेंद्र प्रसाद, 30 मार्च 2025 को टीम के चयन हेतु एनबीए रोहतक, हरियाणा रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल 2025 से 01 मई 2025 तक अम्मान, जॉर्डन में आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-17 व अंडर -15 बालक और बालिका चैम्पियनशिप के लिए टीम का चयन इस ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।

राजेन्द्र प्रसाद (ओलम्पियन एवं अर्जुन अवार्डी) बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयन समिति सदस्य भी हैं। इस चयन प्रक्रिया में ओलम्पियन को बतौर चयन समिति के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह चयन स्पर्धा एनबीए रोहतक (हरियाणा) में 30 मार्च से 03 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया है।

विदित हो कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक नियम बनाया गया है कि भारतीय टीम विदेश दौरे से पहले चयन प्रकिया में ओलम्पियन खिलाड़ी को अनिवार्य रूप में सम्मिलित किया जाना सुनिश्चित किया जाना है, उनके बिना हस्ताक्षर के भारतीय खिलाड़ियों का जाना संभव नहीं है।

छत्तीसगढ़ के ओलम्पियन मुक्केबाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता राजेंद्र प्रसाद को यह मौका भारतीय मुक्केबाजी संघ द्वारा प्रदान किया गया है। राजेंद्र प्रसाद भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग में बतौर उप महाप्रबंधक (क्रीडा-शिक्षा) के रूप में कार्यरत् है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button