छत्तीसगढ़दुर्ग

निगम राजस्व वसूली 39 करोड़ के करीब,नगर निगम ने किया 30 करोड़ से अधिक टैक्स वसूली….

दुर्ग। नगर निगम में विगत कुछ दिनों में करोड़ों रुपए की टैक्स वसूली करने का रिकॉर्ड बनाया है। बीते कुछ सालों से दुर्ग निगम की टैक्स वसूली का काम प्राइवेट एजेंसी के द्वारा किया जा रहा था। कंपनी का ठेका समाप्त होते ही यह कार्य दुर्ग नगर निगम ने अपने हाथों में ले लिया।

राजस्व विभाग टीम ने लगभग 39 करोड़ राजस्व वसूली में से 30 करोड़ से अधिक राजस्व वसूल किया जा चुका है। मार्च के आखिर तक और अधिक राजस्व वसूली होने की संभावना है। शहर सरकार की महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों की टीम राजस्व वसूली से बड़ी रकम एकत्र कर रही है।

बकायादारों के घरों में लगातार दस्तक दी जा रही है इसके अलावा बड़े व्यापारी एवं सालों से टैक्स न जमा करने वालों के पास भी निगम की टीम लगातार पहुंची है।मार्च के महीने में बकाया टैक्स देने के लिए निगम में बकायादारो की भीड़ देखने को मिल रही है जिस तेजी से टैक्स वसूली का कार्य किया जा रहा है। अब तक 39 करोड़ के लक्ष्य में 30 करोड़ से अधिक की भी हो चुकी है वसूली।

घर घर जाकर भी सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक वार्डो में वसूली का कार्य कर रहे है। बकाया टैक्स पटाने सैकड़ो की संख्या में रोजाना बकायादार पहुंच रहे हैं निगम के टैक्स काउंटर पर।माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी दिनों तक लक्ष्य की पूर्ति की जा सकेगी।टैक्स वसूली का कार्य शनिवार और रविवार भी टैक्स वसूली का काम चालू रहेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button