
दिनांक: 2 मार्च 2025, स्थान: तालकटोरा स्टेडियम और प्यारेलाल भवन, दिल्ली
राष्ट्रीय सम्मेलन में मजदूर अधिकारों की बुलंद आवाज़
ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) का राष्ट्रीय सम्मेलन 24 से 26 फरवरी 2025 के बीच दिल्ली में संपन्न हुआ।
✅ 24 फरवरी को खुला सत्र तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें 5000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
✅ सम्मेलन का उद्घाटन सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने किया।
केंद्रीय श्रम संगठनों की भागीदारी
सम्मेलन में इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, टीयूसीसी, यूटीयूसी और सेवा सहित विभिन्न मजदूर संघों के नेताओं ने भी संबोधित किया।
🔹 मुख्य मुद्दे:
🔸 भारत में मजदूरों व कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा
🔸 जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष
🔸 संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता
छत्तीसगढ़ की भागीदारी और प्रमुख नियुक्तियां
✅ छत्तीसगढ़ से 15 प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया।
✅ राष्ट्रीय परिषद में 5 सदस्यों को शामिल किया गया, जिसमें 2 महिला श्रमिक भी हैं।
✅ भीमराव बागड़े को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बृजेन्द्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी और नेतृत्व चयन
✅ राष्ट्रीय परिषद में कुल 229 सदस्य चुने गए।
✅ 75 सदस्यीय कार्यकारिणी और 37 पदाधिकारी नियुक्त किए गए।
✅ वी. शंकर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजीव डिमिरी को महासचिव चुना गया।
मजदूर आंदोलन के संघर्ष का संकल्प
सम्मेलन में ऐक्टू को मज़बूत करने और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तैयार की गई।
🔹 बड़े आंदोलनों की तैयारी की घोषणा की गई।
🔹 मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष जारी रहेगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे